PRAYAGRAJ NEWS: प्रदेश की सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह जिलाधिकारी के अध्यक्षता में संगम सभागार में होने वाली जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक में व्यापारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों की समस्याओं को रखने के लिए एक बैठक आयोजित की जाती है । प्रयागराज के कई संगठनों के व्यापारी उपस्थित रहते है। इसी क्रम में बीते मंगलवार को भी संगम सभागार में व्यापारी बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें उ प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल प्रयागराज के जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र केसरवानी ने जिलाधिकारी के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं जैसे भदरी रेलवे स्टेशन पर अंडर पास बनवाने को लेकर मुखरता के साथ चर्चा की और एक ज्ञापन भी सौंपा साथ ही साथ जल निगम द्वारा हर घर जल मिशन द्वारा ग्राम सभा में पूरी तरह से पानी की सप्लाई चालू करने, व उसरही ग्राम सभा में पानी टंकी का निर्माण करवाने, व श्रावण माह में कावड़िये को कोई परेशानी न हो इसके लिए अविलंब बंद पड़ी लाईटों को जलवाने, तथा बीते पांच माह पूर्व से ही रुके ठाकुरद्वारा मंदिर से संकल्प स्कूल तक सड़क निर्माण न होने, सड़क के बीच में बने बंद डिवाइडरों को खुलवाने को लेकर भी जिलाधिकारी महोदय से बात की और ज्ञापन भी दिया । जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने तुरंत सक्षम अधिकारियों को बुलाकर व्यापारी नेता धीरेंद्र केसरवानी व अन्य लोगों से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने की बात कही । तथा डिवाइडर न खुलने की स्थिति पर अधिकारियों से निरीक्षण कर फुट ओवर ब्रिज बनाने की बात कही। तथा कुछ समस्याओं पर जल्द ही कार्य करने की बात कही। इसी तरह से जिला संगठन मंत्री राम नरेश विश्वकर्मा ने लहरा मोड़ के पास सड़क किनारे दोनों ओर खुले नाले को सही करवाने, व मलाक चौधरी के पास बंद पड़ी लाईटों को अविलंब जलवाने की बात जिलाधिकारी महोदय से कही। बैठक में नवागंज के संयुक्त आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष जायसवाल द्वारा भी कुछ समस्याओं को जिलाधिकारी महोदय के समक्ष उठाया गया और जल्द कार्यवाही की मांग की गई। बैठक में तहसील क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए जिलाधिकारी महोदय ने तहसील स्तर उपजिलाधिकारी सोराम से प्रत्येक माह व्यापारियों की एक बैठक कराने का निर्देश भी दिया जिसका सभी व्यापारियों ने स्वागत किया । इसी तरह झूंसी, प्रयागराज, फाफामऊ सहित कई स्थानों के व्यापारियों ने अपनी अपनी समस्याओं को बताया जिस पर जल्द समस्याओं को हल करने की बात कही। बैठक में रंजीत केसरवानी जिला उपाध्यक्ष प्रयागराज व्यापार मंडल, अमन केसरवानी अध्यक्ष सहसो बाजार, अवधेश केसरवानी कोषाध्यक्ष नवाबगंज , स्वाति निरखि , सुशांत केसरवानी अध्यक्ष प्रयागराज, सहित बाजार के कई व्यापारीगण व अधिकारी गण उपस्थित रहे।







