एफपीओ और किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर दिया गया जोर
JHANSI NEWS: किसानों की आय में वृद्धि तथा कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाने के उद्देश्य से मंगलवार को झाँसी में “कृषि निर्यात, कृषि विपणन, कृषि प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन विषयक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक, झाँसी एवं एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), कृषि उद्यमियों, प्रगतिशील किसानों और विभागीय अधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कृषि निर्यात की संभावनाओं और आधुनिक विपणन तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ, जिसमें नरेंद्र कुमार सिन्हा एवं अनिल शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन दिलीप राजपूत ने किया। मुख्य वक्ता प्रखर कुमार, ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक ने कहा कि उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति किसानों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि झाँसी सहित संपूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र मूंगफली, तुलसी, दालों एवं अन्य कृषि उत्पादों के उत्पादन में समृद्ध है और इन उत्पादों के निर्यात की अपार संभावनाएँ मौजूद हैं। यदि किसान अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप उत्पादन करें तो यह क्षेत्र कृषि निर्यात का प्रमुख केंद्र बन सकता है। उन्होंने किसानों से जीएपी आधारित वैज्ञानिक खेती, रेजिड्यू फ्री उत्पादन, गुणवत्ता परीक्षण, एपीइडीए मानकों का पालन, आधुनिक पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मूल्य संवर्धन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण उत्पादन और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियाँ ही किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ाने का माध्यम बनेंगी। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक संजीव शर्मा ने कहा कि किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) किसानों को संगठित कर कृषि निर्यात को नई दिशा दे सकते हैं। सामूहिक प्रयासों, बेहतर विपणन व्यवस्था और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से छोटे किसानों को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाया जा सकता है। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं एवं एफपीओ की उल्लेखनीय भागीदारी रही। इनमें मार्गश्री संस्था, मंजरी फाउंडेशन, स्कोर फाउंडेशन, प्रगति पथ, उल्दन क्रॉप प्रोड्यूसर कंपनी, रामराजा मालती स्टेट सोसायटी, बबीना क्रॉप प्रोड्यूसर, बसंत महिला प्रोड्यूसर तथा बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। वहीं, कृषि उत्पादों के विपणन और मार्केट लिंकेज को मजबूत करने के लिए गणेश ट्रेडिंग, आशीष एंटरप्राइजेज और अत्री एग्रोप्रोसेसर सहित कई स्थानीय संस्थानों ने अपनी भूमिका निभाई। इसके अलावा विशाल एग्री प्रोसेसर, जनरेशन ग्रीन, कार्ड इंदौर, आय कार्ट तथा आईटीसी जैसी राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर कार्यरत कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लेते हुए बुंदेलखंड, विशेषकर झाँसी के कृषि उत्पादों के विपणन और निर्यात में सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के समापन पर एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज की ओर से सुजीत कुमार ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि एफपीओ आधारित सामूहिक प्रयास, वैज्ञानिक खेती, गुणवत्ता सुधार, कृषि प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और मूल्य संवर्धन ही किसानों की आय बढ़ाने तथा उत्तर प्रदेश को कृषि







