रास्ते के विवाद को लेकर लाठी-डंडे से मारपीट कर कर दिया गया था गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान हुई मौत
BHADHOI NEWS: वृद्ध व्यक्ति को एकराय होकर लाठी-डंडा से मारपीट कर गैर इरादतन हत्या करने के चार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गए। एक वांछित आरोपी की तलाश स्थानीय थाना की पुलिस टीम कर रही है। पुलिस ने कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो लाठी को बरामद कर लिया। 10 सितंबर को प्रातः करीब 8ः00 बजे वादिनी मीना देवी पत्नी रामफल निवासिनी उगापुर थाना औराई द्वारा सूचना दी गई कि रास्ते के विवाद को लेकर विपक्षी लालचंद पुत्र बहादुर, महेंद्र पुत्र लालचंद तथा राजकुमार, कल्लू, अनिल कुमार पुत्र स्व.बैजनाथ समस्त निवासी ग्राम उगापुर थाना औराई एकराय होकर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडा व मुक्का से मारकर शिकायतकर्ता उपरोक्त के पिता राम मनोहर (70 वर्ष) पुत्र खड़ई को घायल कर दिए। राम मनोहर को गंभीर चोट होने के कारण बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया था। 11 सितंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके भतीजे द्वारा लिखित सूचना पुलिस को दी गई। आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में पंजीकृत अभियोग में धारा-191(2), 190, 115(2), 352, 351(3),110 बीएनएस में बढ़ोतरी धारा 105 बीएनएस करते हुए उनकी गिरफ्तारी के प्रयास सहित विधिक कार्रवाई प्रचलित की गई। आज चैकी प्रभारी उगापुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल व वांछित चार आरोपियों लालचंद पुत्र बहादुर, महेंद्र पुत्र लालचंद तथा राजकुमार, अनिल कुमार पुत्र स्व.बैजनाथ को स्टेट बैंक शाखा उगापुर से गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो लाठी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफतार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।







