विद्यार्थियों ने भावपूर्ण गणेश वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को बना दिया भक्तिमय एवं संस्कृतिमय
BHADOHI NEWS: नगर के सिविल लाइन रोड स्थित वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में शनिवार को दीक्षांत समारोह का भव्यता के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्ज्वलित कर किया किया गया। जिसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा एक भावपूर्ण गणेश वंदना प्रस्तुत की गई, जिसने वातावरण को भक्तिमय एवं संस्कृतिमय बना दिया। इस दौरान कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों का मंच पर आत्मविश्वास से भरा प्रदर्शन रहा। उन्हें शिल्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह चरम पर पहुंच गया। इसके पश्चात विद्यालय के वरिष्ठ छात्रों द्वारा प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किए गए, जिनमें उनके विचारों में देश निर्माण के लिए अपनी भूमिका की प्रतिबद्धता झलक रही थी। कक्षा एलकेजी से कक्षा 11वीं तक के छात्रों द्वारा प्रस्तुत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों नृत्य, नाटक, गायन व समूह प्रस्तुति ने अभिभावकों का मनमोह लिया और यह सिद्ध कर दिया कि वुडवर्ड पब्लिक स्कूल केवल शिक्षा ही नहीं, अपितु संस्कारों और संस्कृति का भी पोषक है। विद्यालय प्रबंधक पुनीत मेहरा एवं प्रधानाचार्या शालिनी मेहरा ने विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक पुनीत मेहरा ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि ऐसे जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है जो समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानाचार्या शालिनी मेहरा ने कहा कि आज का यह दीक्षांत समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन सपनों का उत्सव है, जो हमारे बच्चों की आंखों में पल रहे हैं। आज के ये नन्हें कदम कल राष्ट्र निर्माण की दिशा में दृढ़ कदम बनेंगे। वुडवर्ड पब्लिक स्कूल सदैव यह प्रयास करता आया है कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व, आत्मविश्वास एवं संस्कृति की भावना का विकास हो। इस मौके पर संगीता खन्ना, रितिका खन्ना, समीना वजीर, अलीजा मकसूद, मजहर अंसारी, अब्दुल्ला हादी, मरियम हादी, जीशान अंसारी, अमिताभ चटर्जी, सत्यम मिश्र, विनीत बरनवाल, अनुराग सिंह, नीरू प्रकाश, आसिया मेराज, शादाब अंसारी, विकास जायसवाल, अनुप जैन, इंद्रमणि, अतहर कुद्दूस, आजम अंसारी, विकास सिंह उपस्थित रहे।







