AURAIYA NEWS: अजीतमल क्षेत्र के कस्बा बाबरपुर निवासी दीपक वर्मा को विश्व हिंदू परिषद द्वारा तीन जिला का विभाग संयोजक बनाए जाने पर कस्बा अजीतमल, बाबरपुर एवं अटसू में भव्य स्वागत किया गया। दीपक वर्मा ने बताया कि उनको जो दायित्व सौंपा गया हे उसका वह पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। स्वागत समारोह की शुरुआत अजीतमल के धार्मिक स्थल हाथी राजन से हुई जहा से उनको भरी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर एक साथ नगर में प्रवेश किया जिसके बाद अजीतमल तिराहा बाबरपुर स्थित ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडे एवं अवनीश त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष भाजपा के दरवाजे पर जोरदार स्वागत किया गया जिसके बाद बाबरपुर बाजार में व्यापारियों ने माला एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर राहुल गुप्ता, हरि मिश्रा, जयंत गुप्ता, सत्यम गुप्ता, शिव महेश दुबे जिला मंत्री बीएचपी , प्रमोद भदोरिया, बीएचपी सत्यम दुबे , अर्जुन सिंह, विमल शर्मा, विशाल सोनी ,राहुल दुबे, सिद्धांत विक्रम, दीपक सोनी, अश्वनी दुबे, रवि वर्मा व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष, सपना पोरवाल व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, सेलू जैन, राम मोहन पोरवाल, नवीन पोरवाल, दीपांशु गुर्जर, शिवम गुर्जर, यशु सेंगर, मोहित राठौड़, रेवती रमण अवस्थी, सत्यम गुप्ता, जयंत गुप्ता, विकास बिश्नोई आदि लोग मौजूद रहे।







