KUSHINAGAR NEWS: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी और श्रीमती शालिनी त्यागी ने संयुक्त रूप से पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला जज ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर ही धरती को हराभरा रखा जा सकता है। उन्होंने “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ, पर्यावरण को स्वच्छ बनाओ” और “पर्यावरण की रक्षा, मानवता की सुरक्षा” जैसे नारे देते हुए लोगों से संकल्प लेने की अपील की कि वे प्रकृति का सम्मान करेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य बनाएंगे। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश इफराक अहमद, आनन्द प्रकाश, अपर जिला जज सत्यपाल सिंह प्रेमी, ओमप्रकाश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजन कुमार गोंड़, न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल जायसवाल, सिविल जज बिजेन्द्र स्वरूप सहित कई न्यायिक अधिकारी भी वृक्षारोपण में शामिल हुए।







