MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 396 नगर विधानसभा क्षेत्र, मीरजापुर के कोन ब्लॉक के मवैया गांव निवासी युवा भाला फेंक खिलाड़ी आशीष यादव ने U-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर कोन ब्लॉक, मिर्जापुर और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ आशीष यादव इस इवेंट में ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा के बाद सिल्वर मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। प्रतियोगिता में भारत के दूसरे खिलाड़ी टी. धरणीधरन 72.35 मीटर के थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने आशीष यादव के घर पहुंचकर उन्हें हार्दिक बधाई दी। इस दौरान वे उनके पिता अजय यादव और परिवार के सभी लोगों से मिले। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, बाबा अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश भारतीय, जिला प्रवक्ता अशोक सिंह मुन्ना, जुम्मन खान, राम मिलन यादव, अमरेश सोनकर, बलिराम यादव, अभय यादव, बब्बन यादव सहित तमाम नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।उक्त जानकारी अशोक सिंह मुन्ना, जिला प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी ने दी।







