Home आस्था विशाल दधि मटकी उत्सव का आयोजन

विशाल दधि मटकी उत्सव का आयोजन

JHANSI NEWS: किले की तलहटी पर मुक्ताकाशी मंच में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल दधि मटकी उत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें मथुरा से पधारे बाँसुरी ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भगवान श्रीकृष्ण की अद्‌भुत लीलाओं का मंचन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग कर युवाओं के उत्साह और मटकी फोड़ प्रतियोगिता में मटकी फोड़ने के प्रयासों ने पधारे श्रीकृष्ण भक्तों को विशेष अनुमति प्रदान की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुराग शर्मा ( सांसद, झॉसी-ललितपुर), मुख्य संरक्षक के रूप में रवि शर्मा ( विधायक, झॉसी-नगर) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन गौतम (जिला पंचायत अध्यक्ष), रामतीर्थ सिंघल (सदस्य विधान परिषद), बाबूलाल तिवारी (सदस्य विधान परिषद), श्रीमती रमा निरंजन (सदस्य विधान परिषद), श्याम बिहारी गुप्ता (अध्यक्ष उ०प्र० गौ सेवा आयोग), समाजसेवी दिलीप पांडेय आदि उपस्थित रहे। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने अपने साहस के बल पर अथक टीम ही मटकी फोड़ने में सफल हो प्रयास किये किन्तु शंकर सिंह का बगीचा टीम ही मटकी फोड़ने में सफल हो सकी और आयोजक कमेटी ने पुरुस्कार के रूप में दी जाने वाली 51,000/-रुपये धनराशि को बढ़ाकर रुपये कर विजेता टीम को प्रदान किया। इस अवसर पर आयोजक कमेटी के सदस्य पस्नतप शर्मा, देवेन्द्र दुबे, अतुल मिश्रा, सौरन वाजपेई, अमित खटीक, धीरज गोस्वामी, अंकित साहू, कुलदीप सिंह दांगी, शिवम राय, सचिन यादव बण्टी गुर्जर, रवि पंडित, शिवा यादव, आलोक गोस्वामी, प्रणीत चचीदिया, प्रतिपाल सिंह मुसारी, तरुण चड्डा, नरेन्द्र प्रताप सिंह, अनिकेत परिहार दीपक त्रिपाठी, वीरेन्द्र खटीक, राजेश झा, अकिंचन भार्गव आदि उपस्थित रहे। आभार परमजीत सिंह ‘मन्नी सरदार ने व्यक्त किया।