PRATAPGARH NEWS: छेडछाड के आरोप को लेकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने शनिवार को पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती गुरूवार की रात करीब ग्यारह बजे रेहुला लालगंज इलाके का एक व्यक्ति खिड़की की जाली तोडकर जबरन उसके घर में घुस आया। आरोप है कि आरोपी ने विवाहिता के साथ जबरन छेडछाड़ की व कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।







