KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे की एक विवाहिता का आरोप है कि उसके ससुरालियों द्वारा आएदिन गाली गलौच कर मारपीट कर घर से भगाया जा रहा है, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे के वार्ड नं चार हौलीपर निवासी अंजली देवी पत्नी करन कुमार ने सोमवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अपने सास ससुर से अलग रहती है, और पति आगरा में प्राइवेट नौकरी करता है, पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी को सात साल हो चुके है पति के संसर्ग से उसके दो पुत्री व एक पुत्र है। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुरालीजन उसके साथ मारपीट कर घर से भगाते है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।







