Home उत्तर प्रदेश विप्लव स्पोर्टिंग क्लब को मिली जीत

विप्लव स्पोर्टिंग क्लब को मिली जीत

फोटो-नैतिक

PRAYAGRAJ NEWS: विप्लव स्पोर्टिंग क्लब ने प्रयाग क्लब को 41 रन से हराकर शशि द्विवेदी अंडर-14 बालक एवं बालिका क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किये। डीएवी इंटर कॉलेज मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में विप्लव स्पोर्टिंग क्लब ने 40 ओवर में 5 विकेट पर 221 रन (ईशान सिंह 69, अनिमेष यादव 61, अमन गुप्ता 22, निशांत चतुर्वेदी, अर्णव अग्रवाल, नरहरि दीक्षित पवन व सक्षम जैन एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में प्रयाग क्लब की टीम 40 ओवर में 8 विकेट पर 180 रन (सक्षम जैन 40, सैयद हैदर अली नकवी 30, नारायणी दीक्षित 23, अर्णव अग्रवाल 21 नाबाद, नैतिक 4/36, हर्षित सिंह, शिवम केसरवानी, अमन गुप्ता एक-एक विकेट) ही बना सकी। मैच में मोहम्मद आरिफ व अभिषेक मिश्र अंपायर एवं अनूप कुमार शर्मा स्कोरर रहे।