Home उत्तर प्रदेश विधि विधान से पूजे गए भगवान विश्वकर्मा, झांकी देख मंत्रमुग्ध हुए भक्त

विधि विधान से पूजे गए भगवान विश्वकर्मा, झांकी देख मंत्रमुग्ध हुए भक्त

PRATAPGARH NEWS: भगवान विश्वकर्मा जयंती पर क्षेत्र में विविध आयोजनों की धूम रही। रानीगंज कैथौला क्षेत्र के चकवा गांव में श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। यहां भगवान विश्वकर्मा की झांकी को भी देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध दिखे। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन किया। कार्यक्रम का संयोजन समाजसेवी हरिश्चन्द्र विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर शंकरलाल विश्वकर्मा, राजेन्द्र विश्वकर्मा, अभिनव शुक्ल, रामचंद्र तिवारी, लाल बहादुर, अरविंद कुमार, अतुल शुक्ला आदि मौजूद रहे। लालगंज में रोड़वेज डिपो में भी कर्मचारियों ने निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन किया। नगर पंचायत के सरस्वती विद्या मंदिर मार्ग पर रामनाथ विश्वकर्मा के संयोजन में भगवान विश्वकर्मा का पूजन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश आयोजन में शामिल हुए।