PRATAPGARH NEWS: भगवान गजानन का विधिविधान से पूजन अर्चन कर भक्तों ने बुधवार को प्रतिमाओं का विसर्जन किया। अबीर गुलाल उडाते नाचते गाते गणेश जी के भक्तों का उत्साह भक्तिमय देखा गया। लालगंज बाजार समेत कैथौला बाजार, सांगीपुर, डभियार, उदयपुर आदि स्थानों पर सुबह से ही गणेश पूजन को लेकर मंत्रोच्चारण गूंजता दिखा। डीजे की धुन पर भक्तिमय भजनों में रमे भगवान गणेश के भक्तों की शोभा यात्रा भी मनमोहक दिखी। शांति एवं व्यवस्था की दृष्टि से विसर्जन कार्यक्रम को लेकर पुलिस व प्रशासन को भी एहतियातन सतर्क देखा गया।







