MIRZAPUR NEWS: गुरुवार को स्पोर्ट्स ग्राउंड, भिस्कुरी पहाड़ी में खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल रहे। विधायक ने पहलवानों से हाथ मिलाकर कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में खेल संस्कृति को एक नई दिशा और पहचान मिली है। सरकार न केवल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है, बल्कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रोजगार एवं सम्मानजनक अवसर भी प्रदान कर रही है।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







