FATEPUR NEWS: जिला पंचायत सदस्य सिठौरा सूबेदार मेजर चंद्रशेखर के संयोजन में श्रेष्ठ लाइब्रेरी का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि एवं पुत्र विकल्प मौर्य ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि डिजिटल युग में ऑनलाइन शिक्षण का महत्व बढ़ गया है ऐसी स्थिति में ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ाई – लिखाई के साधन के रूप में लाइब्रेरी एक सार्थक कदम है। सूबेदार चंद्रशेखर के नेतृत्व में मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।
बताते चलें कि हथगाम नगर पंचायत के समीप गोयड जलालपुर भटपुरवा में स्थापित की गई श्रेष्ठ डिजिटल लाइब्रेरी का रविवार को विधायक ऊषा मौर्या के सुपुत्र एवं प्रतिनिधि विकल्प मौर्य ने फीता काटकर शुभारंभ किया। हाई स्पीड वाई-फाई, एसी रूम, सीसीटीवी सर्विलेंस, आरओ वाटर, डेली न्यूज़ पेपर, लॉन्ग टेबल, इनवर्टर आदि सुविधाओं से सुसज्जित श्रेष्ठ डिजिटल लाइब्रेरी में 65 विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षण प्राप्त करने की सुविधा दी गई है। सूबेदार चंद्रशेखर फौजी ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए उनकी ओर से विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। सेल्फ स्टडी सेंटर में बैठने की शानदार व्यवस्था की गई है। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई का शांत वातावरण मिलेगा। शिक्षा का माहौल बनेगा। बोर्ड की परीक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में मदद मिलेगी। खान सर, ओझा सर, दिव्य कीर्ति जैसे टॉप मोस्ट टीचर ऑनलाइन शिक्षण देंगे। इससे बच्चों का बौद्धिक विकास होगा। इस मौके पर शिक्षा मित्र संघ के पदाधिकारी केवल सिंह यादव ने एमएलसी चुनाव में मतदाता बनने की अपील की। वहीं मुख्य अतिथि विकल्प मौर्य ने कहा कि यह गांव के लिए बड़ी उपलब्धि है कि बच्चों को पढ़ने – लिखने के लिए डिजिटल व्यवस्था की गई है। उन्होंने एसी से लेकर वाईफाई की सुविधा के लिए प्रोप्राराइटर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कंपटीशन का युग है, ऐसी स्थिति में जो परिवार महंगे कोचिंग सेंटर में अपने बच्चों को नहीं भेज सकते उनके लिए डिजिटल लाइब्रेरी बड़ा सहारा है। इस मौके पर ठाकुर जय नारायण सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज के प्राचार्य रमेश चंद्र, पूर्व प्रधान रमेश सिंह यादव, प्रधान हरिश्चंद्र लोधी, केएल राजपूत, प्रधान इकबाल सिंह यादव, आदेश विश्वकर्मा, राजेंद्र पासवान, सुधेश मौर्य, सपा नगर अध्यक्ष रशीद कुरैशी, विंदा मौर्य, उदय पाल सिंह, रोशन लोधी, अमृतलाल फौजी, सर्वेश यादव, व्यापार मंडल के महामंत्री राजेश यादव, डॉक्टर वर्मा, केवल सिंह यादव, दिनेश पासी, सागर लोधी, प्रधान समरजीत सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे हैं।







