2 नबम्वर को होगा बन्द से होगा आगाज
JHANSI NEWS: राजकीय संग्रहालय में राज्य निर्माण को लेकर सर्वदलीय, राजनैतिक और गैर राजनैतिक क्रांतिकारियों के साथ बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण को लेकर नई रणनीति पर विचार हुआ और आन्दोलन कैसे जन-जन तक पहुंचे इस पर उपस्थित सभी लोगों ने अपनी राय दी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गयी बैठक की अध्यक्षता पंडित पंकज रावत ने की, मुख्य अतिथि बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष एड. भानू सहाय, विशिष्ठ अतिथि बुन्देलखण्ड क्रान्ति दल के अध्यक्ष सत्येन्द्र पाल सिंह, आमंत्रित अतिथि बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति प्रमुख प्रवीण पाण्डेय रहे।
बैठक में सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे, भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी के रा. अध्यक्ष पंडित पंकज रावत ने कहा कि आन्दोलन मे जनता को सीधे जोड़ने का समय आ गया है इसके लिए हमें सभी विकल्पों जैसे प्रदेश बन्द, विधानसभा का घेराव, रेल रोको, स्कूल बन्द, जेल भरो आन्दोलन को अपनाना होगा। एड भानू सहाय ने कहा हमें अमीर धरती के गरीब लोग है। बु. क्रान्तिदल के सत्येन्द्र पाल ने कहा बिना बुन्देलखण्ड बने विकास संभव नहीं। प्रवीण पाण्डेय ने दिल्ली से आन्दोलन करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने जातिधर्म को भूलकर आन्दोलन करने पर सहमति जताई।
इस दौरान आनंद मुदगल, राजेश तिवारी, राकेश सुरोठिया, धरन शर्मा, राधारमन उपाध्याय, उर्मिला पटैरिया, एनपी सिंह, आशुतोष द्विवेदी, रघुनन्दन यादव, चन्देशेखर तिवारी, हरदेव सेन, धर्मेन्द्र प्रजापति, विनीत गुप्ता, सुमन अहिरवार, प्रभा, मीना रायकवार, चन्द्रा त्रिपाठी, चेतन ओझा, अशोक शर्मा, सीवी शर्मा, वीरेन्द्र मिश्रा, राकेश शान्डिल्य, बीवे शर्मा, अजय मिश्रा, प्रियंका चैरसिया, श्रुति, सुमन, नीरजा, प्रीति, धरन शर्मा, आनंद मुदगल, राजेन्द्र मिश्रा, प्रद्युम्न मिश्रा, प्रभात रावत, आदि उपस्थित रहे। संचालन राजेश तिवारी ने तथा आभार चन्द्रशेखर तिवारी ने किया।







