Home उत्तर प्रदेश विद्युत विभाग से जुडी समस्याओं को लेकर वकीलों ने तहसीलदार को सौपा...

विद्युत विभाग से जुडी समस्याओं को लेकर वकीलों ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

PRATAPGARH NEWS: बिजली विभाग से जुडी समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं ने शनिवार को थाना समाधान दिवस में डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश की अगुवाई में वकील नारेबाजी करते समाधान दिवस में आ पहुंचे। यहां दिये गये ज्ञापन में लालगंज ग्रामीण से जुड़ी ग्यारह हजार क्षमता की लाइन में बाजार व कस्बे के अन्तर्गत जर्जर तार व पोल न बदले जाने पर आक्रोश जताया गया। वकीलों ने समाधान दिवस में मौजूद सीओ आशुतोष मिश्र से कहा कि इन जर्जर पोलों के कारण नगर क्षेत्र में राहगीरों तथा व्यापारियों के साथ भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। ज्ञापन में कहा गया है कि इन जर्जर पोलों को बदलकर इन्हें नेशनल हाइवेे के किनारे से आच्छादित किया जाय। वहीं ज्ञापन में एक कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने में उपभोक्ताओं को परेशान किये जाने की भी जांच कराए जाने की मांग उठायी गयी है। ज्ञापन में कहा गया है कि कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर को लेकर बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। तहसीलदार गरिमा वर्मा ने ज्ञापन पर डीएम के स्तर पर कार्रवाई का वकीलों को भरोसा दिलाया। इस मौके पर महामंत्री हरिश्चंद्र पाण्डेय, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, विपिन शुक्ल, अरूण तिवारी, दीपक पाण्डेय, अतुल मिश्र, आशुतोष द्विवेदी, सुमित त्रिपाठी, सलमान खान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।