Home उत्तर प्रदेश विकास खण्ड उरुवा बीडीओ पद से हटाई गई, जांच में दोषी पाएं...

विकास खण्ड उरुवा बीडीओ पद से हटाई गई, जांच में दोषी पाएं जाने पर डीएम ने किया कार्यवाही, नए बीडीओ ने संभाला कार्यभार

10
0

मेजा प्रयागराज के उरुवा ब्लॉक में तैनात खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) श्रुति शर्मा को जांच में दोषी पाए जाने पर पद से हटा दिया गया है। उन पर सचिवों और प्रधानों के उत्पीड़न सहित अवैध वसूली के आरोप थे। 30 से 35 प्रधानों ने डीएम और सीडीओ को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य आरती श्यामराज यादव ने भी ज्ञापन सौप कार्यवाही की मांग की थी। भाजपा नेता श्यामराज यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के करीबी माने जाते हैं। वहीं बुधवार शाम जारी सूची में यह जानकारी दी गई की बीडीओ को जिला राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय से संबद्ध किया गया है।जबकि नवांगतुक बीडीओ सुनील सिंह ने गुरुवार दोपहर 1रू30 बजे कार्यभार ग्रहण कर लिया। वहीं दोपहर में ही बीडीओ श्रुति शर्मा की विदाई की गई। अब विस्तार से पढ़े पूरा मामला बीते 18 दिसंबर 2025 को प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश द्विवेदी की अगुवाई में 30 से 35 प्रधानों ने डीएम मनीष कुमार वर्मा और सीडीओ हर्षिका सिंह को ज्ञापन सौप बीडीओ पर कथित तौर से अवैध वसूली सहित उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद 3 जनवरी को ब्लॉक के करीब 10 से 15 सचिवों ने बीडीओ के खिलाफ डीएम को ज्ञापन सौंपा था। वहीं कार्यवाही ना होने की दशा भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य आरती श्यामराज यादव ने भी 17 जनवरी को डीएम और सीडीओ को ज्ञापन सौप बीडीओ को हटाए जाने की मांग किया था। डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने कराई जांच बीते 29 जनवरी 2026 को सीडीओ हर्षिका सिंह ने टीम गठित कर जांच के लिए ब्लॉक भेजी। टीम में परियोजना निदेशक भूपेंद्र सिंह, डीसी मनरेगा गुलाब
चंद्र और अधिशाषी अभियंता ग्रामीण आरपी मिश्र शामिल थे। जांच टीम ब्लॉक पहुंच प्रधानों, सचिवों का बारी बारी से बयान दर्ज कर डीएम को रिपोर्ट सौंपी।
जांच में दोषी पाई गई बीडीओ सीडीओ हर्षिका सिंह द्वारा भेजी गई जांच टीम ने बीडीओ को दोषी पाया। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई।इसके बाद बुधवार शाम डीएम ने बीडीओ को पद से हटा दिया। जबकि जसरा के बीडीओ सुनील कुमार सिंह को उरुवा ब्लॉक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है नवांगतुक बीडीओ ने कार्यभार संभाला जसरा के नवांगतुक बीडीओ सुनील कुमार सिंह ने गुरुवार दोपहर 1:30 बजे उरुवा ब्लॉक का कार्यभार ग्रहण किया।इस दौरान सचिवों सहित कर्मचारियों के साथ बैठक कर प्रत्येक कार्यों में गंभीरता दिखाने की बात कही।उन्होंने कहा की कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं को जायेगी।