Home उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के संकल्प पर भारतगंज में हुआ विचार विमर्श

विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के संकल्प पर भारतगंज में हुआ विचार विमर्श

PRAYAGRAJ/MANDA NEWS: गुरुवार को नगर पंचायत भारतगंज के कार्यालय प्रांगण में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम विकसित उत्तर प्रदेश 2047 – समृद्धि का शताब्दी पर्व के तहत विचार-विमर्श एवं सुझाव सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष फरा बेगम ने की, जिसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने के प्रयासों को सशक्त करना था। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष यमुनापार प्रयागराज श्री विनोद कुमार प्रजापति ने कार्यक्रम में भाग लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए। साथ ही अध्यक्ष प्रतिनिधि आमिर शकील टंकी, चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. राज तिलक तिवारी (राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भारतगंज), शिक्षा क्षेत्र से रेनू द्विवेदी (प्रधानाध्यापिका, उच्च प्राथमिक विद्यालय भारतगंज), निसार अहमद (प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय भारतगंज द्वितीय), मो० अकरम, जीत नारायण, अखिलेश शुक्ला, बबलू चैबे सहित कई सम्मानित सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का कुशल संचालन अमन मिश्रा, ब्रांड एम्बेसडर (स्वच्छ भारत मिशन) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक आत्मनिर्भर, समृद्ध और तकनीकी रूप से सशक्त राज्य बनाने का संकल्प लिया।