सरोजनी कान्वेंट स्कूल एण्ड कालेज में नौनिहालों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
PRATAPGARH NEWS: लालगंज नगर के पूरे हरिकिशुन वार्ड में स्थित सरोजनी कान्वेंट स्कूल एण्ड कालेज का वार्षिकोत्सव मंगलवार की देर शाम रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच मनमोहक दिखा। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के प्रबंधक अधिवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव एवं प्रधानचार्या प्रियंका श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में विद्यालय में टॉप फाइप मेधावियों को अंक पत्र एवं विशेष अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि रायबरेली के सलोन एवं सूची ब्रांच की सरोजनी कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक अशोक कुमार श्रीवास्तव व अंजनी कुमार श्रीवास्तव द्वारा आल इण्डिया सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार कक्षा आठ की सिद्धि तिवारी (99.2 प्रतिशत) व बेस्ट स्टूडेण्ट आफ द ईयर आर्या यादव को भी प्रबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने सम्मान सौंपा। वहीं अजय प्रियंका श्रीवास्तव ने शिक्षिका रूपा सिंह को बेस्ट अध्यापक अवार्ड एवं बेस्ट डीओटी अवार्ड रेदा फातमा व बेस्ट अट्रक्शन आफ पेरेंटस अवार्ड आयुष श्रीवास्तव एवं बेस्ट केयर टेकर आफ कंसट्रक्शन अवार्ड विनोद श्रीवास्तव तथा प्रोग्राम प्रेपरेशन अवार्ड पूजा यादव व श्वेता श्रीवास्तव को मिला। प्रबंधक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि आज का समय प्रतिस्पर्धा का है। उन्होने कहा कि इस प्रतिस्पर्धा के बीच में हमें बच्चों की शिक्षा के साथ साथ व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करने पर जोर देना होगा। कार्यक्रम में नौनिहालों द्वारा राष्ट्रीय एकता पर आधारित कार्यक्रमों पर अभिवावकों की जमकर तालियां भी गूंजी। इस मौके पर नीरज वर्मा, राहुल वर्मा, सौरभ सिंह, उत्कर्ष मौर्य, ऋचा श्रीवास्तव, रवि यादव, अम्बुज तिवारी, राहुल विश्वकर्मा, शिवेन्द्र, संगीता, सोनी जायसवाल, ऋतिक श्रीवास्तव, सोनल तिवारी, शायना परवीन, प्रिया वर्मा, जुबैरिया, सृष्टि, काजल सिंह, ज्योती, प्रतिभा, सविता, आकांक्षा, अंशु, राधा, अंजु, नवीन पाण्डेय व राहुल मिश्र आदि मौजूद रहे।
Home उत्तर प्रदेश वार्षिकोत्सव में राष्ट्रीयतापरक प्रस्तुतियों पर मंत्रमुग्ध हुए अभिवावक, मेधावी हुए सम्मानित







