LAKHIMPUR KHERI NEWS: नगर पालिका परिषद गोलागोकर्णनाथ गोकर्ण वार्ड द्वितीय वार्ड नं 06 के सभासद हर्ष अवस्थी ने मोहल्ला निवासियों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू को निर्माणाधीन शिव कोरीडोर के लिए वीआईपी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए जारी नोटिसों को मार्ग क्षेत्र के अतिरिक्त जारी नोटिसों को निरस्त कर मोहल्ला निवासियों को राहत देने करने के लिए धन्यवाद पत्र दिया।सभासद हर्ष अवस्थी ने कहा कि,” नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा वीआईपी मार्ग के अतिरिक्त दी गई नोटिसों को निरस्त करके बहुत ही सराहनीय कार्य किया है इसके लिए मै मोहल्ला निवासियों के साथ धन्यवाद देता हूँ। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि,” त्रुटिवश लोगों को नोटिस जारी कर दी गई थी जैसे ही मुझे ज्ञात हुआ मैने तत्काल प्रभाव से नोटिसों को निरस्त कर दिया। मेरा नगर, मेरे नगरवासी, मेरी जिम्मेदारी है कि किसी भी प्रकार की समस्या न हो।इस अवसर पर सभासद हर्ष अवस्थी, परविजय सिंह, कुलदीप गुप्ता, प्रवीन गर्ग, धर्मेन्द्र कुमार, लाल बहादुर एडवोकेट, सरस्वती गुप्ता, रिंकू शुक्ला, अजीत कश्यप, उत्कर्ष मिश्रा, कृतिना, गंगाराम, सुमित,ओमप्रकाश, रामाधार, मोनू आदि वार्डवासी मौजूद रहे।







