Home उत्तर प्रदेश वाराणसी में हुए अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस हो:अरूण मिश्र

वाराणसी में हुए अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस हो:अरूण मिश्र

SONBHADRA NEWS: वाराणसी में अधिवक्ता के ऊपर पुलिस के कातिलाना हमले के विरोध में शुक्रवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष अरूण कुमार मिश्र एडवोकेट  की अध्यक्षता में चक्रमण किया गया। यह कार्यक्रम जनपद न्यायालय एवं तहसील सदर परिसर में नारेबाजी के साथ चक्रमण किया गया। जिसमें अधिवक्ताओं ने कहा कि वाराणसी के अधिवक्ताओं के ऊपर दर्ज एफआईआर को वापस लिया जाय तथा पुलिस के क्रियाकलापों की जांच करायी जाय ।उत्तर प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं की हो रही हत्या एवं उत्पीड़ात्मक कार्यवाही की जांच कराई जाए।साथ ही तत्काल विचाराधीन एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू किया जाय। इस अवसर पर अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, हेमनाथ द्विवेदी, उमेश मिश्रा, शेषनारायण दीक्षित, चंद्र प्रकाश दुबे,रमेश चौबे,अतुल प्रताप सिंह, धीरज कुमार पाण्डेय, राजीव सिंह गौतम, प्रबोध सिंह, अरुण सिंघल, सचिन पटेल, रमेश चौबे, त्रिपुरारी मिश्रा, प्रदीप सिंह, रोशन लाल यादव, शक्ति सेन, अनिल कुमार मौर्य, अविनाश रंजन त्रिपाठी, कामिनी सिंह, आरती पाण्डेय आदि सैकड़ों अधिवक्ता अधिवक्ता हितार्थ मांग किया तथा वाराणसी के अधिवक्ताओं का पुरजोर समर्थन किया ।