VARANASI NEWS: शिया समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले प्रमुख पर्व ईद-ए-गदीर को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस अवसर पर अर्दली बाजार स्थित शिया जामा मस्जिद मीर गुलाम अब्बास में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। चार जून (गुरुवार) और सात जून (रविवार) को रात आठ बजे से जश्न की महफिल सजाई जाएगी, जबकि पांच जून (शुक्रवार) को सुबह आठ बजे ईद-ए-गदीर का विशेष आमाल कराया जाएगा। मस्जिद में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों का संचालन इमाम-ए-जुमा व जमात मौलाना तौसीफ अली करेंगे। इसकी जानकारी हसन मेहंदी कब्बन ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कई धर्मगुरु और शायर शामिल होकर ईद-ए-गदीर की अहमियत पर अपने विचार रखेंगे और अपने कलाम पेश करेंगे। इनमें मौलाना हसन रजा, मौलाना इकबाल हैदर ईमानी, हसन वास्ती, सैयद नबील हैदर, जैन बनारसी, जीशान बनारसी, जैद आजमी, शाहिद बनारसी और एरम बनारसी शामिल हैं।
ईद-ए-गदीर शिया समुदाय का एक महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व माना जाता है। यह इस्लामी कैलेंडर के आखिरी महीने जिलहिज्जा की 18वीं तारीख को मनाया जाता है। शिया मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन गदीर-ए-खुम में पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब ने हजरत अली को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। इस अवसर पर लोग नए वस्त्र पहनते हैं, मस्जिदों और घरों को सजाते हैं, एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं और विशेष दावतों का आयोजन भी किया जाता है। शिया समुदाय इस पर्व को ष्ईद-ए-अकबरष् के नाम से भी याद करता है।







