VARANASI NEWS: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के सुपौत्र यशवंत राव आंबेडकर का रविवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, वाराणसी पर भव्य स्वागत किया गया। वह देवरिया में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर नेशनल इक्वल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में अंबेडकर शक्ति युवा संगठन के अध्यक्ष अजय आर्या, गणेश राज सहित सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद यशवंत राव आंबेडकर देवरिया के लिए रवाना हो गए, जहां वह एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।







