MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के खुटहा निवासी हिंदी दैनिक अखबार समाचार ज्योति के संवाददाता धीरेंद्र कुमार सिंह (53) वर्ष का इलाज के दौरान मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही जिले के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।







