LAKHIMPUR KHERI NEWS: वन विभाग महेशपुर के मोहम्मदी रेंज के रेजर निर्भय प्रताप सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में वन्य जीवों की गणना करने के लिए वन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है. 6200 हेक्टेयर में फैले जंगल में टाइगरों की गणना के लिया 40 कैमरे लगाए गए वन विभाग की गणना के लिहाज से वन क्षेत्र में 40 जगहो को चिन्हित किया गया है।वन विभाग महेशपुर के मोहम्मदी रेंज के रेजर निर्भय प्रताप सिंह के माध्यम से जानकारी दी गई कि बाघों की गणना हेतु महेशपुर ,देवीपुर ,सहजनीय, आंवला बीट में कुल 40 कैमरे लगवाए गए जो कि कैमरे लगाने हेतु वन दरोगा मो.उमर. प्रशिक्षित रोहित श्रीवास्तव ,अखिलेश सिंह वन दरोगा के द्वारा लगाए गए जिससे वन के कर्मचारियों को अधिकारियों को काफी जानकारी 40 कैमरो के माध्यम से मिलेगी, जिससे वन भी सुरक्षित रहेगे,तथा वनों मे रह रहे जीव,जन्तु और पशुओं पर भी नजर बनी रहेगी।







