Home उत्तर प्रदेश लोकपाल समाज शेखर फिर पहुँचे डीह बलई गाँव, कुसहा ग्राम के तालाबो...

लोकपाल समाज शेखर फिर पहुँचे डीह बलई गाँव, कुसहा ग्राम के तालाबो का किया भौतिक सत्यापन

तालाबों को खंड खंड बांटना नैसर्गिक अपराध:लोकपाल

PRATAPGARH NEWS: लोकपाल मनरेगा प्रतापगढ़ समाज शेखर एक बार फिर अचानक बाबागंज ब्लाक  के डीह बलई ग्राम पंचायत के राजस्व राजस्व ग्राम कुसहा के शिकायती प्राचीन तालाबों का स्थलीय निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया। वहीं प्राचीन तालाब को टुकड़े टुकड़े बाटने की शिकायत ग्राम वासी ने की । लोकपाल ने कहा की प्राचीन तालाब  एक संपूर्ण प्राकृतिक संरचना है जिसे खंड खंड बाटना नैसर्गिक अपराध है जो जीवित प्राणियों के हक व अधिकार को प्रभावित करता है। इसे किसी भी दशा में बढ़ावा नही दिया जा सकता। यहाँ समाज व सरकार दोनों स्तर पर समग्र प्रयास की आवश्यकता है। लोकपाल समाज शेखर रिमझिम बरसात के बीच सीधे कुशहा ग्राम पहुँचे और शिकायत कर्ता कोमल मिश्र, दुर्गेश तिवारी, प्रेम चंद्र सरोज व ग्रामीणों के साथ तालाबो की दशा को देखा। लोकपाल ने जांच के तहत गत दिनों उक्त तालाबों की खुदाई की माप शिकायत कर्ता व ग्रामीणों तथा ग्राम पंचायत से अलग अलग कराई थी। दोनों माप के बीच कुछ अंतर होने पर लोकपाल ने ब्लाक को तकनीकी टीम उपलब्ध कराने के निर्देश के साथ स्वयम अचानक गाँव पहुँच गए। ब्लाक की टीम नही पहुची बरसात का बहाना सुनने को मिला तब लोकपाल ने अफसोस जाहिर करते हुए सुधरने की हिदायत दी। लोकपाल ने पाया की तालाब खुदाई में ग्राम पंचायत द्वारा व्यापक अनियमितता बरती गई है। 2022 का अमृत तालाब अभी भी अधूरा मिला जबकि इसका कार्यपूर्ण हो चुका है। इसके अलावा 5 अन्य तालाबों को देखा गया जो एक ही तालाब से अलग अलग खंड करके मेड बनाकर बांटे गए है। कही कही १ फिट से २ फिट की खुदाई हुई है। ग्रामीणों ने लोकपाल को बताया की आपके आगमन की सूचना पर प्रधान द्वारा यह कार्य रात में जे सी बी द्वारा कराया गया है । मजदूरों द्वारा बाद में थोड़ा बहुत सेट करा के खानापूर्ति की गई है। लोकपाल ने कहा की निश्चित रूप से इस ग्राम में तालाब के साथ अनावश्यक छेड़छाड़ हुई है जिसे नजरंदाज नही किया जाना चाहिए। जिलाधिकारी महोदय के संज्ञान में लाकर राजस्व विभाग, विकास विभाग व ग्राम सभा की प्रभावी भूमिका तय करके सभी तालाबों का अपेक्षित विकास कराया जायेगा और समुचित कार्यवाही तय होगी।