PRAYAGRAJ NEWS: लूकरगंज क्लब ने प्रयाग एकादश को 66 रन से हराकर शहीद भगत सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। लूकरगंज मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में लूकरगंज क्लब ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 178 रन (कार्तिकेय श्रीवास्तव 50, प्रांजल गुप्ता 39, ऋषभ 22, प्रियांशु सिंह 2/30, आदित्य केसरवानी 2/33, निष्कर्ष, सूरज, ओम व तनिष्क कश्यप एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में प्रयाग एकादश की टीम 22.1 ओवर में 112 रन (तनिष्क कश्यप 26, साहिल केसरवानी व निष्कर्ष कुशवाहा 24-24 अमन मिश्रा 3/23, ऋषभ ठाकुर 2/21, प्रांजल गुप्ता 2/34) गई। अमन मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।







