Home उत्तर प्रदेश लापता युवती को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, किया परिजनों को सुपुर्द

लापता युवती को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, किया परिजनों को सुपुर्द

12
0

Prayagraj News : कोतवाली थाना क्षेत्र के बादशाही मंडी की रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती किसी बात से नाराज होकर घर से चली गई। परिजन उसकी हर उस स्थान पर खोजबीन किए। जहां पर उसके मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजन की तहरीर पर संबंधित थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई और सुराजकुंड पुलिस चौकी प्रभारी कमलेश कुमार गिरि जांच सौंपा गया। सब इंस्पेक्टर कमलेश कुमार गिरि ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों की मदद से सकुशल गुमशुदा युवती को बरामद करने में कामयाब रहे। पुलिस ने समस्त कागजी कोरम को पूर्ण करते हुए महिला कांस्टेबल कमलेश कुमारी की देखरेख में बरामद युवती को उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।