FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में आगामी त्यौहारों को लेकर अवैध पटाखे/भण्डारण की चेकिंग के दौरान मंगलवार को थाना कल्यानपुर पुलिस द्वारा ग्राम रेवाडी बुजुर्ग में चेकिंग के दौरान दिव्यांशू साहू पुत्र रामबाबू निवासी रेवाडी बुजुर्ग थाना कल्यानपुर फतेहपुर उम्र करीब 25 वर्ष, के कब्जे से प्लास्टिक की बोरी में आठ कट्टे अवैध पटाखे जिसमें विभिन्न प्रकार के पटाखे फुलझडी, हैण्डहमेड, बण्डर, चाइना कम्पनी की चटाई व बडे पटाखे 06 गत्ते कुल वजन लगभग 175 किलो बरामद किया गया।
अभियुक्त से पटाखे रखने का लाइसेंस तलब किया गया तो लाइसेंस में 100 किलो पटाखे रखने का मानक मिला। मानक से अधिक पटाखा/विस्फोटक भंडारण एवं विस्फोटक पदार्थ का अत्यधिक मात्रा मे बरामदगी के आधार पर पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या-198/2025 धारा 5/9 (ख) विस्फोटक अधिनियम पंजीकृत कर विधिसंगत कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार करने वाले टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक रविशंकर यादव, हेड कांस्टेबल अजय सिंह तथा कांस्टेबल सतेन्द्र रजावत मौजूद रहे हैं।







