Home उत्तर प्रदेश लवणीय भूमि में सरसों की नई किस्म का परीक्षण

लवणीय भूमि में सरसों की नई किस्म का परीक्षण

KAUSHAMBI NEWS: कृषि विज्ञान केंद्र, कौशांबी के मृदा वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह द्वारा वार्षिक कार्ययोजना के अंतर्गत मृदा विज्ञान से संबंधित ऑन फार्म ट्रायल के तहत लवण अवरोधी सरसों की प्रजाति सी.एस.-64 का परीक्षण जनपद के विभिन्न विकास खंडों में किया गया है। यह परीक्षण विकास खण्ड कौशांबी के अनुज कुमार, ग्राम बैंगवा निवासी अनुज कुमार , राम लखन, मूरतंगज के छबिलवा राम लखन व परसरा निवासी दयाराम के खेतों में लगाया गया है। इसका उद्देश्य लवणीय एवं क्षारीय भूमि में सरसों की उपज क्षमता का आकलन करना है। इसी क्रम में बुधवार को बैंगवा अनुज कुमार के खेत में लगाए गए प्रदर्शन का फील्ड विजिट किया गया। भ्रमण के दौरान फसल की बढ़वार, पौधों की स्थिति एवं मृदा की दशा का अवलोकन किया गया। डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सरसों की किस्म सी.एस.-64 लवणीय भूमि में भी संतोषजनक उत्पादन देने में सक्षम है। उन्होंने किसानों को मृदा सुधार, संतुलित उर्वरक प्रयोग एवं फसल प्रबंधन के संबंध में आवश्यक तकनीकी जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा इस प्रकार के परीक्षणों के माध्यम से किसानों को नई तकनीक से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।