Home आस्था लगातार 22 वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन

लगातार 22 वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन

हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर

SONBHADRA NEWS: रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार 22वें दिन शुक्रवार को रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। सावन माह के 22वें दिन शुक्रवार को दीपक केसरी, अंजना कुमारी, विमला देवी, कृष्णवती, निक्की केसरी, संध्या केसरी, ऋषिका केसरी, रूचि केसरी, उर्मिला देवी, मनोज केसरी, गोविंद गुप्ता, कालो देवी, कलावती चौबे, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य,परमानंद मौर्य, खुशबू मौर्य, विवेकानंद मौर्या, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी,  रामा त्रिपाठी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य कौशल तिवारी ने दुध व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया। भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। आरती पूजन में भुनेश्वर महाराज, शेषनाथ मिश्रा जी महाराज, राजेंद्र महाराज, इन्द्रपति पांडेय महाराज,  सुखराम महाराज आदि मौजूद रहे। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।