Home उत्तर प्रदेश लखीमपुर खेल महोत्सव सीजन-2″ का भव्य उद्घाटन

लखीमपुर खेल महोत्सव सीजन-2″ का भव्य उद्घाटन

LAKHIMPUR KHERI NEWS: नगर पालिका परिषद एवं क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे नौ दिवसीय “लखीमपुर खेल महोत्सव सीजन-2” का भव्य उद्घाटन दीप प्रज्वलन, तिरंगें गुब्बारों संग खेल महोत्सव  के प्रतीक को उड़ाकर तथा कुश्ती के मैदान अर्थात रिंग का फीता काटकर किया गया।कचेहरी रोड स्थित नसीरुद्दीन मौजी स्मारक सभागार समीप स्थित गांधी मैदान ( विलोबी मैदान) में मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पवन कुमार गौतम, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार एवं आयोजकों द्वारा दीप प्रज्वलन, तिरंगें गुब्बारों संग खेल महोत्सव प्रतीक को उड़ाकर किया गया। इस अवसर पर मूक बधिर विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत, प्रयास संस्था द्वारा देश भक्ति गीत और स्वच्छता अभियान समर्पित लघु नाटिका तथा कुश्ती के रिंग अर्थात मैदान में मूक बधिर बच्चों की कुश्ती और  क्रिकेट मैदान पर बालिकाओं की क्रिकेट प्रतियोगिता भी संपन्न हुई।लखीमपुर खेल महोत्सव सीजन-2 के उद्घाटन सत्र का सुव्यवस्थित संचालन समाजसेवी साहित्यकार राम मोहन गुप्त द्वारा  किया गया। दर्शकों और खेल प्रेमियों से भरा पूरा मैदान मिनी स्टेडियम के रूप में नजर आ रहा था, जिसको सजाने संवारने में नगर पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों सहित आयोजन में संयोजन की मुख्य भूमिका निभा रहे विधायक योगेश वर्मा, क्रीड़ा भारती के कपिल श्रीवास्तव, आशीष सिंह चौहान, कनिष्क बरनवाल, इंजीनियर दुर्गेश वर्मा आदि की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर विभिन्न सभासद, समाज सेवी, अतिथि एवं भारी संख्या में दर्शक व खेल प्रेमी उपस्थित रहे। तत्पश्चात बालिका वर्ग के प्रथम मैच बालिका विद्या मंदिर और सी.वी. सिंह गौड के मध्य खेला गया। मैच बालिका विद्या मंदिर 10 विकेट से विजयी हुई। इस मैच में वूमेन ऑफ द मैच महक कौर, बेस्ट फील्डर रुची,  बेस्ट बॉलर रागिनी को प्राप्त हुआ और वूमेन ऑफ द मैच का खिताब कोमल शर्मा को प्राप्त हुआ। दूसरा मैच बालिका वर्ग में डॉन वास्‌को और तो महीना विद्यालय के मध्य बिला गया जिस मैच को डॉन बहको ने 9 विकेट से जीत लिया जिसमे सर्वलेष्ठ गेवारत गौरी सिंह चौहान, सर्वश्रेष्ठ बल्लेगज खुशी, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक पीटू को दिया गया और वूमेन ऑफ द मैच का खिताब अस्मत को दिया गया।इलेवन बालक वर्ग में पहला मैच यश इलेवन और महेवा क्रिकेट टीम के मध्य विता गया जिस मैच को यश क्रिकेट क्लब ने 5 विकेट से जीत लिया जिसे सर्वश्रेष्ठ जेब गैरंवाल आयुध मिह तोमर, सर्वश्रेष्ठ उल्लेबाज राजुवेन्द्र, सर्वश्रेष्ठ दभेत्मक शमन को प्राप्त हुआ। मैन ऑफ द मैच का किताव हिमाशु को प्राप्त हुआ ।इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी श्री संजय कुमार जी, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव जो खेल महोत्सव के संयोजक श्री आशीष सिंह चौहान, इंजी. दुर्गेश वर्मा एवं समस्त सभासद एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।