फोटो-लक्ष्य यादव
PRAYAGRAJ NEWS: लक्ष्य यादव के शतक (126 रन, 114 गेंद, 14 चौके, तीन छक्के) के दम पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब ने सेंट जॉन्स क्लब को 6 विकेट से हराकर मनीष देब बी डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किये। दिल्ली पब्लिक स्कूल मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में सेंट जॉन्स क्लब ने 39.1 ओवर में 214 रन (अनुराज बिंद 51, संजय सोनकर 40, नितेश कुमार 22, सत्य 20, शंकर सहाय 3/38, प्रिंस कुशवाहा 2/29, यश कुशवाहा 2/33, प्रजीत कुमार 2/42) बनाए। जवाब में नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब ने 39.3 ओवर में चार विकेट पर 217 रन (लक्ष्य यादव 126, आकाश सिंह 31, कर्णवीर सिंह 22, वैभव पांडेय, दिवाकर यादव व सत्या एक-एक विकेट) बना लिए। मैच में मोहम्मद आरिफ व विपिन यादव अंपायर एवं मोहम्मद सैफ स्कोरर रहे।







