Home उत्तर प्रदेश रोड कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन

रोड कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन

JHANSI NEWS: उत्तर प्रदेश रोड कर्मचारी संघ झांसी क्षेत्र एवं डिपो इकाइयों की 2025-2026 की नई कार्यकारिणी का गठन उत्तर प्रदेश परिवहन निगम झांसी डिपो प्रांगण हंसारी में संपन्न हुआ कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष कुमारी ज्योति मिश्रा और क्षेत्रीय मंत्री विजय नारायण शर्मा ने नई टीम का उद्घाटन किया। झांसी डिपो में अध्यक्ष जनरल सिंह कुशवाहा, मंत्री लक्ष्मीधर दीक्षित और उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चुने गए। उरई डिपो के लिए अध्यक्ष ठाकुरदास और मंत्री राजकुमार तथा क्षेत्रीय कार्यशाला के लिए अध्यक्ष करीम उल्ला खां और मंत्री महेश चंद्र कुशवाहा निर्वाचित हुए। इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के जोनल अध्यक्ष हेमंत विश्वकर्मा, भारतीय मजदूर संघ झांसी के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पुरोहित एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डिपो और क्षेत्रीय सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों के हितों के लिए संघ की नई कार्यकारिणी का औपचारिक गठन और बेहतर संगठनात्मक सहयोग सुनिश्चित करना बताया गया।