व्यक्तिगत हित के बजाय समाजिक हित पर मेरा फोकस:अजय सोनी
KAUSHAMBI NEWS: समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में 1 मार्च रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर मे पार्टी की मासिक बैठक हुई। बैठक मे पार्टी के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर पार्टी के भावी कार्यक्रमो को लेकर परिचर्चा हुई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने अफजलपुरवारी से उदहिन चौराहा होकर प्रयागराज और कानपुर के लिए रोडवेज बस चालू कराए जाने पर अजय सोनी की सराहना की। साथ ही उनके द्वारा जनहित में रोडवेज बस चालू कराए जाने हेतु किए गए संघर्ष को याद किया। इस अवसर पर माल्यार्पण कर एवं लड्डू खिलाकर अजय सोनी का लोगों ने अभिनंदन किया और समर्थ किसान पार्टी जिंदाबाद जिन्दाबाद और अजय सोनी जिन्दाबाद जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए। इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्नालाल तिवारी ने कहा कि यह समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं संघर्ष का परिणाम है कि जनहित में रोडवेज बस चालू हुई हैं। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि व्यक्तिगत हित के बजाय सामाजिक हित पर ही मेरा सर्वाधिक फोकस होता है। मैंने हमेशा समाज के उत्थान और जन समस्यायों के निराकरण के लिए संघर्ष किया है। जनहित और जनकल्याण ही मेरा अहम मकसद है। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं। अजय सोनी ने समस्त जनपद वासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को होली की बधाई दी है। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र केसरवानी, युवा जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश यादव, युवा जिला महासचिव रोहित सोनी, युवा जिला उपाध्यक्ष राजवंत सिंह, फूलचंद्र लोधी, राजेश गौतम, सियाराम लोधी, बिनोद कुमार पंडा, रामकृष्ण तिवारी, भैरव प्रसाद, कमरूल अब्बास, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।







