JHANSI NEWS: झांसी की सबसे पुरातन सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ झांसी का 65 वां अधिष्ठापन समारोह एवं चार्टर नाइट निवर्तमान अध्यक्ष रोटे० डॉ ए के सांवल की अध्यक्षता एवं डिस्ट्रिक 3110 के मंडलाध्यक्ष रोटे० राजन विद्यार्थी जी के मुख्य आतिथ्य एवं सी डी एस रोटे० मोहन गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा रोटरी कॉलर एवं आसन परिवर्तन के साथ नए सत्र के अध्यक्ष रोटे० सी बी राय तरुण एवं सचिव रोटे० अनिल मिश्रा को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। तदोपरांत अधिष्ठापन अधिकारी रोटे० सीताराम श्रीवास्तव ने निदेशक मंडल की घोषणा की एवं 5 नये सदस्यों को क्लब की सदस्यता रोटरी की पिन लगाकर दिलाई। मुख्य अतिथि रोटे० राजन विद्यार्थी ने नई पीढ़ी के युवा मन में समाज सेवा के अंकुर प्रस्फुटित करके उन्हें रोटरी परिवार से जुड़ने का आव्हान किया, सह मंडलाध्यक्ष रोटे० महेश अग्रवाल , रोटे० के बी गुप्ता, रोटे उमाशंकर अग्रवाल ने रोटरी के व्यापक अंतरराष्ट्रीय संगठन और रोटरी के जनसेवी कार्यों की जानकारी दी । कार्यक्रम का मधुर काव्यमय संचालन वरिष्ट रोटे० पी के भटनागर एवं रोटे० डा० प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने एवं आभार सचिव रोटे० अनिल मिश्रा ने व्यक्त किया, उक्त अवसर रोटे० डा० डी एन मिश्रा, डा० आर सी अरोरा, डा० के जी द्विवेदी, डा० सतीश चंद्र अग्रवाल , विष्णु जी गुप्ता, रामप्रकाश अग्रवाल, रविरंजन गोस्वामी, बद्री प्रसाद अग्रवाल, पुरुषोत्तम स्वामी, चितरंजन गोस्वामी, डा० डी एस गुप्ता, डा० एम सी अग्रवाल, रूपेश अग्रवाल, बृजेश गुप्ता, गोपाल गुप्ता , विनोद शर्मा, पुष्पा श्रीवास्तव, सरिता अग्रवाल, रीता अग्रवाल, प्रदीप शुक्ला, वी के खरे, अशोक अग्रवाल पीएनबी, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, प्रकाश दीक्षित , राजकुमार राय, रमेश मोदी, एम एल अमरया, मनमोहन गैड़ा , देवप्रिया उक्सा, ललित जैन, आकांक्षा रिछारिया, मनीषा जैन, अर्जुनसिंह चांद, आलोक अग्रवाल, अतुल दुबे, प्रदीप साहू अशोक विलगइयां, आर पी मोदी, राहुल रिछारिया, जयंत मणि जैन, मानस मधुर आदि उपस्थित रहे।







