Home उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ ने खण्ड विकास अधिकारी को शौपा मांग पत्र

रोजगार सेवक संघ ने खण्ड विकास अधिकारी को शौपा मांग पत्र

KUSHINAGAR NEWS: ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिशन उत्तर प्रदेश ने अपनी 10 सूत्रीय मांगो को लेकर एक बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है संगठन का कहना है की अपनी मांगो को लेकर लगभग सभी को अवगत करवा दिया गया लेकिन अबतक हम लोगो की मांगे पूरी नहीं हुई अब हम लोग मजबूर होकर कलमबंद हड़ताल को मजबूर है। दिनांक-16-04-2026 से 24-04-2026 तक कलमबंद हड़ताल कर रहे है। बतादूँ की आज कुशीनगर जिले के विकास खण्ड पडरौना मे कार्यरत रोजगार सेवको ने आज ग्राम रोजगार सेवक संघ (पंचायत मित्र) उत्तर प्रदेश के बैनर तले ब्लाक अध्यक्ष विवेक जायसवाल के अध्यक्षता मे खण्ड विकास अधिकारी को मांग पत्र शौपा है उनका मांग है की मनरेगा कर्मियों को विगत 8 (आठ) माह से मानदेय नहीं मिला है जिससे हम लोगो के परिवार के लोग भुखमरी का शिकार हो रहे हैँ जबकि सरकार व उच्च अधिकारियो के निर्देश पर उनके द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करते हुए ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के बाद भी विगत 8 माह से हम लोगो का मानदेय नहीं मिला इससे मजबूर होकर हम लोगो को कलमबंद हड़ताल कर रहे है जबतक हम लोगो के मानदेय का भुकतान नहीं होता है तबतक उक्त तिथि तक हड़ताल पर रहेंगे मांग पत्र के दौरान, बासीन्दर प्रशाद ब्लाक उपाध्यक्ष, दिगंबर पाठक ब्लाक मंत्री, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।