Home उत्तर प्रदेश रोजगार सेवकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर सौंपा ज्ञापन

रोजगार सेवकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर सौंपा ज्ञापन

2 जून से काम पर नहीं रहेंगे रोजगार सेवक, मानदेय भुगतान में देरी से नाराजगी
PRAYAGRAJ NEWS: विकासखंड कोरांव में कार्यरत रोजगार सेवकों ने सोमवार को शाम 5 बजे के करीब अनिश्चितकालीन सांकेतिक कलमबंद हड़ताल को लेकर खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी आईएसबी रामेश्वर सिंह को सौप है। सौंपे गए ज्ञापन में रोजगार सेवकों ने बताया है कि पिछले 8 से 10 माह का मानदेय भुगतान नहीं कराया गया है। जिससे रोजगार सेवक भरण पोषण करने में असहाय हो गए हैं। ऐसी स्थिति में शीघ्र बकाए मानदेय के भुगतान को लेकर ब्लॉक के सभी रोजगार सेवक शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर 2 जून से सांकेतिक कलम बंद हड़ताल करेंगे। रोजगार सेवकों ने ज्ञापन में वर्ष 2021 में रोजगार सेवकों के हित में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के द्वारा की गई घोषणा को भी शीघ्र लागू किए जाने की मांग की गई है। रोजगार सेवकों ने ज्ञापन में बताया है कि 8 से 10 माह का मानदेय बकाया चल रहा है। जिससे रोजगार सेवक अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में रोजगार सेवकों ने शीघ्र बकाए मानदेय के भुगतान की मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान शशि कुमार, संत कुमार, हरिश्चंद्र सिंह, मनीष वर्मा, अनिल कुमार सिंह सहित ब्लॉक के कई रोजगार सेवक मौजूद रहे।