SAHARANPUR NEWS: नागल मे चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागल पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ नितिन कुमार व भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर किया। आम जन को संचारी रोग के प्रति जागरूक करने हेतू एएनएम व आशा वर्करों ने कस्बे के मुख्य मार्ग से रैली निकाली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ नितिन ने कहा कि आज 1 जुलाई से शुरू हुआ संचारी रोग नियंत्रण अभियान 31 जुलाई तक चलेगा इस दौरान 11 जुलाई तक एएनएम व आशा वर्कर घर-घर जाकर सर्वे करेंगी। उसके बाद 12 जुलाई से 31 जुलाई तक आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा गृह भ्रमण किया जाएगा इस दौरान छतों पर रखें खाली टायर ट्यूब गमले एवं बेकार अथवा जमा हुए पानी बर्तन एवं फ्रिज ट्रे आदि को खाली कराया जाएगा एवं बुखार के मरीजों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र लाकर उनका इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सूरज सिंह ने कहा कि बरसात के मौसम में इस प्रकार की बीमारियां होना संभावित रहता है यदि हम सभी जागरुक होकर अपने घरों एवं आसपास के स्थान की अच्छी तरह से सफाई कर दे तो संचारी रोगों पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में सभी पूरी आस्तीन के कपड़े पहने तथा मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. ईशा जैन, कमल सिंह राणा, रितेश कुमार, मीनाक्षी, बबली राणा, सीडीपीओ अलका त्रिपाठी, एनपीआरसी अवधेश शर्मा, सुनीता, मुकेश माहेश्वरी, सतीश तायल आदि शामिल रहे।







