Home Blog रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, ट्रेन से गिरने की...

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, ट्रेन से गिरने की आशंका

ETAWA NEWS: बलरई रेलवे स्टेशन की पश्चिम दिशा में सुबह रेलवे लाइन किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पोल संख्या अप लाइन के 1185/13-15 के पास ग्राम यादवनगर, बाउथ क्षेत्र में पाया गया। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है। बलरई रेल्वे स्टेशन पर तैनात की मेन दीपक कुमार की सूचना पर थाना बलरई पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रेनी सीओ बलरई थाना प्रभारी अभय कुमार वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।शव को 72 घंटे तक सुरक्षित शिनाख्त हेतु पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा फिलहाल घटना की जांच जारी है।