यूथ के जिला अध्यक्ष बने अंशू यादव
FATEPUR NEWS: अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित रेजांगला रज कलश यात्रा 13 अप्रैल को बिहार के छपरा से प्रारंभ हुई थी और 18 नवम्बर को दिल्ली जंतर मंतर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान वीरता और शौर्य के प्रतीक कैप्टन योगेन्द्र सिंह यादव (परमवीर चक्र विजेता) के नेतृत्व में यह यात्रा देशभर में संदेश दे रही है। प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अशोक यादव व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा प्रभारी चौधरी राजेश यादव ने बताया कि आगामी 10 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को प्रातः 10 बजे यह कलश यात्रा कानपुर से होते हुए सैनिक गेस्ट हाउस पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा कौशाम्बी व प्रयागराज की ओर रवाना होगी। यात्रा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगराम यादव और राष्ट्रीय महासचिव मनोज यादव भी शामिल रहेंगे। महासभा ने जिले के सभी लोगों से इस ऐतिहासिक यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर वीरता का सम्मान करने की अपील की है। श्री यादव ने यह भी कहा कि रेजांगला रज कलश यात्रा किसी एक समाज की नहीं हैं इसमें सर्वसमाज के लोग शामिल होकर पवित्र रज कलश यात्रा को सफल बनाने का कार्य करें यही सभी जनपद वासियों से मेरी अपील है। इस कार्यक्रम के दौरान यूथ के जिला अध्यक्ष के रूप में अंशू यादव की ताजपोशी की गई है। इसी के साथ यूथ कमेटी के लगभग एक दर्जन से अधिक पदाधिकारियों की घोषणा भी हुई। एस एन सिंह, सदाशिव गुप्ता, अमित पाल, संजय सिंह, धनंजय सिंह, सुघर, रविंद्र, विनय यादव, प्रताप सिंह, अनुपम यादव, वीर सिंह यादव, स्वामी कार्तिक, धीर सिंह यादव जिला मीडिया प्रभारी, राहुल यादव, अरुण यादव, चरण सिंह, यशवंत सिंह, प्रशांत सिंह, उदय यादव, अनिल यादव, वीरेंद्र साहू, दिग्विजय यादव, देवेंद्र राज, नीरज यादव, शैलेन्द्र यादव बिन्दकी, अभिलाष सहित सैकड़ो की संख्या में यादव समाज के लोग मौजूद रहे।







