Home उत्तर प्रदेश रुदरौलिया बुजुर्ग गांव में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कई निर्माण ध्वस्त

रुदरौलिया बुजुर्ग गांव में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कई निर्माण ध्वस्त

SIDHARTHNAGAR NEWS: डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हथिवां चौराहा के निकट ग्राम पंचायत रुदरौलिया बुजुर्ग में बुधवार को प्रशासन ने पशुचर भूमि पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान वर्षों से पशुचर की भूमि पर बने कई पक्के निर्माण और अस्थायी दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से कई लोग बेघर हो गए हैं। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार डुमरियागंज रवि यादव और थानाध्यक्ष इटवा श्याम सुंदर तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि अवैध कब्जाधारकों को कई बार नोटिस दिया गया था, लेकिन उनके द्वारा कब्जा नहीं हटाया गया, जिसके कारण मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा। हालांकि, इस कार्रवाई से प्रभावित लोगों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि उन्हें पुनर्वास की कोई वैकल्पिक व्यवस्था या पर्याप्त समय नहीं दिया गया। इन लोगों ने अब प्रशासन से पुनर्वास की मांग की है। प्रशासन की इस कार्रवाई से चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुधारने और आमजन को सुविधाजनक रास्ता उपलब्ध कराने की मंशा स्पष्ट दिखाई देती है। तहसीलदार ने बताया कि काफी समय से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा था, जिसे आज हटाया गया है। इस अतिक्रमण कार्रवाई के सामाजिक प्रभावों को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा जारी है।