MIRZAPUR NEWS: एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को सदर तहसील में तैनात लेखपाल सत्येंद्र सिंह बघेल और उसके सहयोगी परमेश्वर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक,लेखपाल सत्येंद्र सिंह बघेल जमीन की नापी के एवज में पीड़ित से 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। परेशान पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। इसके बाद लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ने के लिए टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही लेखपाल ने अपने सहयोगी परमेश्वर के जय बुक सेंटर पर पीड़ित से रिश्वत ली, टीम ने दोनों को मौके से दबोच लिया। गिरफ्तार करने के बाद एंटी करप्शन टीम दोनों आरोपियों से देहात कोतवाली में पूछताछ की। इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। सत्येंद्र सिंह बघेल की नियुक्ति 2024 में लेखपाल पद पर हुई थी और वह वर्तमान में सदर तहसील में तैनात है और उसका परमेश्वर कोतवाली देहात क्षेत्र में बुक सेंटर चलाता है।







