MIRZAPUR NEWS: देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाणसागर खंड-3 में एंटी करप्शन टीम ने एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने पहले से ही जाल बिछाया था। जैसे ही जेई ने शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत ली, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद जेई को हिरासत में लेकर एंटी करप्शन टीम अपने साथ ले गई। इस घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।







