Home उत्तर प्रदेश राहुल ने जस्टिस एसएन द्विवेदी एकादश को बनाया चैंपियन

राहुल ने जस्टिस एसएन द्विवेदी एकादश को बनाया चैंपियन

संगम प्रीमियर लीग की विजेता टीम अतिथियों के साथ

संगम प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता
PRAYAGRAJ NEWS:  राहुल राजपाल के हरफनमौला खेल (58 रन, 37 गेंद, चार चौके, पांच छक्के एवं 7-0-38-2) के दम पर जस्टिस द्विवेदी एकादश ने चीफ जस्टिस एसके वर्मा एकादश को 113 रन से हराकर आनंद शुक्ला-मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए खेली जा रही संगम प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता की खिताब पर कब्जा जमाया।
केपी कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में टॉस जीतकर जस्टिस एसएन द्विवेदी एकादश ने 40 ओवर में चार विकेट पर 275 रन (राहुल राजपाल व सचिन रमेश तिवारी 58-58, सिद्धार्थ मिश्रा 49 नाबाद, देवांश पाठक 48, तेजस मिश्रा 42 नाबाद, मयंक दुबे 2/53, सक्षम अवस्थी 1/34, आदित्य यादव 1/75) बनाए।
जवाब में चीफ जस्टिस एसके वर्मा एकादश की टीम 35.4 ओवर में 162 रन (हर्षित नारायण तिवारी 28, संदीप पटेल 22 नाबाद, आदित्य तिवारी 22, आदित्य मौर्य 2/24, राहुल राजपाल 2/38, विशाल यादव, श्रेयस सिंह, हर्ष शर्मा व सिद्धार्थ मिश्रा एक-एक विकेट) पर सिमट गई। मैच में शिशिर मेहरोत्रा व अनूप कुमार शर्मा ने अंपायरिंग, खुर्शीद अहमद व अंकित पांडेय ने स्कोरिंग की। प्रितेश सोनकर व आशीष भारतीय रिजर्व ऑफिशियल रहे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। राहुल राजपाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक आरपी भटनागर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर, निदेशक डॉ. सुरेश द्विवेदी ने शॉल ओढ़ाकर और  निदेशक डॉ. जूली ओझा ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता कर रहे केपी ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता टीपी सिंह ने और विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता कौशलेंद्र नाथ सिंह ने उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन निदेशक डॉ. जूली ओझा ने किया। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक एसडी कौटिल्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया। यंगस्टर्स क्लब व जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष और पीडीए के रिटायर्ड अधिशासी अभियंता नारायण जी गोपाल, अनुराग श्रीवास्तव, एलबी काला, फ़राज़ मुश्ताक, सोमेश्वर पांडेय, बलराम सिंह, नेहा श्रीवास्तव, मोहम्मद आसिफ, विवेक सिंह, राकेश मिश्रा, गौरव पाठक, सचिन प्रकाश सिंह, श्यामू भारतीय, अजय कुशवाहा, धीरज अवस्थी, राजीव कुशवाहा आदि मौजूद रहे।