KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के अहिरारा का मजरा बरमतपुर गांव में खेत से रास्ते के निकलने को लेकर दो पक्षों में आपसी कहासुनी के बाद मारपीट कर धमकी देने लगे, मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के अहिरारा का मजरा बरमतपुर गांव निवासी अशर्फी लाल पुत्र रामलखन ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह गांव का चौकीदार है, और शुक्रवार को खेत में रास्ते से निकलने को लेकर दो पक्षों में आपसी कहासुनी के बाद गाली गलौच व मारपीट करने लगे जिसमें दोनों पक्षों के लोग चोटिल हो गए, चौकीदार की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने प्रथम पक्ष से रोशनी देवी , सुमन देवी , राहुल एवं दूसरे पक्ष से फूल कुमारी , कुशला देवी व देव नारायण के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।





