Home उत्तर प्रदेश रास्ते के विवाद में मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा

रास्ते के विवाद में मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा

PRATAPGARH NEWS: रास्ते के विवाद को लेकर पीड़ित की पिटाई को लेकर लीलापुर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के दांदूपुर पड़ान निवासी कृष्णचंद्र यादव पुत्र दान बहादुर यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि अटठाईस मई को रात पौने नौ बजे विपक्षी उसके खेत से जबरिया रास्ता खुदवा रहे थे। मना करने पर आरोपी गांव के ननके यादव पुत्र जीतलाल व प्रवीण पुत्र ननके ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित ने हंडेªड डायल को फोन से घटना की सूचना दी। इस बीच एक अज्ञात आरोपी ने मोबाइल फोन से गालीगलौज करते हुए शिकायत करने पर पीड़ित को जानलेवा धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ननके व प्रवीण तथा अज्ञात मोबाइलधारक के खिलाफ मारपीट व गालीगलौज तथा धमकी का केस दर्ज किया है।