भागवत दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दो इकाईयों के शिविर में स्वयं सेवकों की हुई सराहाना
PRATAPGARH NEWS: अझारा स्थित भागवतदत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर की दोनों इकाईयों द्वारा सामाजिक गतिविधियों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। क्षेत्र के खजुरी एवं भेभौरा गांव में लगे शिविर में स्वयं सेवकों द्वारा साफ सफाई, जन जागरूकता रैली, डिजिटल साक्षरता अभियान, सड़क दुर्घटना से बचाव को लेकर जागरूकता जैसे कार्यक्रमों की ग्रामीणों में सराहना भी हुई देखी गयी। महाविद्यालय के संस्थापक रमेशचन्द्र मिश्र, गौरव मिश्र, रीमा मिश्रा व सीमा मिश्रा द्वारा छात्रों में सामाजिक चेतना व राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत बनाने के लिए शिविर के संचालन को उपयोगी करार दिया। प्राचार्य पूनम त्रिपाठी एवं जिला नोडल अधिकारी डा. फणीन्द्रनारायण मिश्र, प्रबन्धक सुनीता मिश्रा व संरक्षक समाजसेवी प्रकाशचन्द्र मिश्र ने छात्र छात्राओं के द्वारा संचालित गतिविधियों को सामाजिक प्रेरणा करार दिया। इस मौके पर डा. अरविन्द शर्मा, रामकृष्ण शुक्ल, दयाशंकर मिश्र, तीर्थराज शुक्ल, शुभम् श्रीवास्तव, दीपक मिश्र, प्रदीप तिवारी आदि रहे।







