KUSHINAGAR NEWS: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्वाधान में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भुवन द्वारा दिनांक 09.05.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जनमानस की भाषा में आज एक भोजपुरी में एक आडियो सन्देश जारी किया गया। भुवन, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी किये गये इस सन्देश में कहा गया है कि *हम भुवन, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आप सभी के प्रणाम करतानी। जिला न्यायाधीश, कुशीनगर, श्री संजीव त्यागी जी के निर्देशानुसार हम रउआ सभे के बतावल चाहत बानी कि 9 मई 2026 के राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन हो रहल बा, रउआ सभे सुलह-समझौता के आधार पर इहाँ आपन विवाद के निपटारा करा सकेनी। रउरा सभे से निहोरा बा कि एह संदेश के अउरी लोग में फइलावल जाव आ एह आयोजन के सफल बनावल जाव
बैंक लोन, बीमा, दुर्घटना, पारिवारिक मामला, आपराधिक मामला, बिजली बिल के विवाद, चेक विवाद, पईसा वसूली के विवाद चाहे मुकदमा से पहिले के विवाद जईसन कवनो प्रकार के विवाद के निपटारा बातचीत अउरी समझौता के माध्यम से कईल जा सकेला l ताकि पूरा दुनिया के पता चल जाए कि कुशीनगर के पावन धरती मुकदमाबाजी से जादे समझौता के माध्यम से विवाद के समाधान में विश्वास करेले। अउरी कवनो जानकारी खातिर तुरंत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर से संपर्क करीं। धन्यबाद। इस संदेश का उद्देश्य दिनांक 09.05.2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करते हुए उनकी भाषा में उन तक पहुच बनाने का एक प्रयास है।







